Search This Blog

Friday, March 31, 2023

अलविदा

आजकल आसुओने भी
मना कर दिया बहने से
क्योंकी हमने भी
अलविदा कर दिया ख्वाइशों से
- रानमोती / Ranmoti

फूल

तुम बगीचे के वो माली हो
जो फूल सींचते और तोड़ते भी है
सींचने का तो पता नहीं
हम तुम्हारे हाथो तोड़े जरूर गए है 
- रानमोती / Ranmoti

आंगन




झिलमिल करता आंगन मेरा 
रात के बदल में एक सवेरा 

- रानमोती / Ranmoti

Tuesday, March 28, 2023

ईश्वर


ईश्वर, आप हमेशा पहेली बनकर रहे हमारे बिच,
ताकि हमारे जीवन की उत्सुकता बरक़रार रहे
आप हमारे पास हवा बनकर लहराए हरपल,
ताकि हमारी नसों नसों में जीवन का राग भर सके
हम सोये तो आप ह्रदय की धड़कन बन जागे भीतर,
ताकि सुबह की पहली किरण हमें एहसास दे पाए
आप खुदको भुला देते हो हमारे जहन से,
ताकि हम मशगूल रहे जीवन की रंगीन यादों में
आपने अनंत उपकारों का हमपर लगा दिया घेरा,
और कभी कहा भी नहीं की नाम लो मेरा
आप हर वो रास्ता बनाने में व्यस्त रहते हो हरदम ,
जिसकी भी हमें तहे दिलसे से तलाश हो
हे प्रभु समंदर के बीचोबीच खड़ा जीवन है,
जहा से कोई किनारा दिखना असंभव है
हमें तो यह भी पता नहीं की हम जिस महासागर में है,
उसकी कोई सिमा या फिर कोई किनारा भी है
हमने इस विशाल जलाशय का तट सोचा नहीं,
पर कोई नौका सवार है जो रास्ता दिखा रहा है
उसने कहा यहाँ किनारे एक दो या तीन नहीं अनंत है,
तुम तैरते रहो किनारा खुदबखुद मिल ही जायेगा
हमें पता है शायद हम उस तक कभी पोहच ही न पाए,
पर उसकी आस से किसी एक दिशा में तैरना होगा
क्या पता ईश्वर मेहरबान हो और किनारा दिख जाये,
और समंदर का पानी पीछे हटकर किनारा समीप आ जाये

- रानमोती / Ranmoti


Friday, March 10, 2023

ईश्वर, आप कौन हो ?




भक्त ने पूछा, हे ईश्वर आप कोण है।
ईश्वर बोले,
मै पत्थर हूँ,
तुम तराशो तो मै मूरत बन जाऊँगा।
मै हवा हूँ,
तुम अंदर लोगे तो प्राण बन जाऊँगा।
मै राजा हूँ,
तुम चाहो तो मै दास बन जाऊँगा।
मै स्वप्न हूँ,
तुम चाहो तो मै यथार्थ बन जाऊँगा।
मै असंभव हूँ,
तुम चाहो तो मै संभव बन जाऊँगा।
मै कण हूँ,
तुम चाहो तो मै ब्रम्हांड बन जाऊँगा।

#रानमोती

Recent Posts

He Was a True Admirer… Watches on Both Hands, Pens Around His Neck, and an Unfulfilled Longing in His Heart.

He Was a True Admirer… Watches on Both Hands, Pens Around His Neck, and an Unfulfilled Longing in His Heart? Today morning, I heard the hear...

Most Popular Posts